Samachar Nama
×

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी मालती की झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता तो उस वक्त खुलने वाली थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, फिर निकाली ये तरकीब

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जिसे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 की शुरुआती महीने जनवरी में एक बेटी की मां बनी थी। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन पति निक जोनस ने अपने फैंस के साथ दी थी।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

उन्होंने बताया था कि, उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी है तभी से उनके चाहने वाले उनकी बेटी मालती की झलक देखने के लिए बेताब है। हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बार अपनी बेटी मालती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर किया और इसी तस्वीर में उनकी बेटी मालती की झलक भी दिखाई दे रही हैं।

Priyanka Chopra & Nick Jonas Shared Heartfelt message for Fans amid Coronavirus

बता दे कि प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर तस्वीर शेयर की है। जिसमे नन्हीं मालती अपनी नानी मां की गोद में दिखाई दे रही है। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

तस्वीर में दोनों मां बेटी काफी खुश नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री की बेटी करीब 6 महीने की पूरी हो चुकी है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

अपने तलाक की ख़बरों को लेकर आया Priyanka Chopra का बड़ा स्टेटमेंट, Nick के लिए कह दी ये बड़ी बात

Share this story