Samachar Nama
×

पहली बार सामने आई Priyanka Chopra और Nick Jonas की बेटी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया था। 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के 40 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त अभिनेत्री का बर्थडे शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Priyanka ने पति Nick को किया रोस्ट, उम्र को लेकर बोलीं एक्ट्रेस - '10 साल का फासला इसलिए...'

जिसमे प्रियंका चोपड़ा की बेटी की तस्वीरें भी सामने आई है। जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जो अब फैंस के हाथ लग गई है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं और दूसरी तरफ उनकी एक दोस्त को उनके साथ पो दे रही हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी इस दौरान रेड कलर की ड्रेस में दिखाई दे दे रही है।

अपने तलाक की ख़बरों को लेकर आया Priyanka Chopra का बड़ा स्टेटमेंट, Nick के लिए कह दी ये बड़ी बात

हालांकि उसका चेहरा इस तस्वीर में नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ पोज देती नजर आ रही है। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन उन्होंने बेटी के साथ की कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी।

इसी बीच उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त का पोस्ट सामने आया जिसमें प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस साल की शुरुआत में ही प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, वह एक बेटी की मां बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

Share this story