Samachar Nama
×

मालदीव में परिवार के साथ वेकेशन मना रही Pooja Hegde, देखें तस्वीरें

Pooja Hegde-Nawab Shah भी आए कोरोना वायरस के चपेट में, खुद को किया आइसोलेट

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में काम कर रही है। जिसकी तैयारी वो पिछले काफी समय से कर रही थी। फिल्म और प्रोजेक्ट की वजह से अभिनेत्री पूजा हेगड़े का काफी ज्यादा व्यस्त है, अब इसी बीच पूजा हेगड़े अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार के साथ वेकेशन इंजॉय कर रही है। पूजा हेगड़े ने बीते दिन ही अपने परिवार के साथ वेकेशन के लिए निकली है।

Pooja Hegde Birthday: पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर प्रभास ने दिया अभिनेत्री को इस खास अंदाज में बधाई  

वो अपने परिवार के साथ मालदीव में वेकेशन का लुफ्त उठा रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वो बीच लोकेशन पर अपने परिवार के साथ मस्ती कर रही है। एक तस्वीर में पूजा हेगड़े अपनी मां के साथ पोज देती दिखाई दे रही है।

तो दूसरी तस्वीर में वो डिनर की तैयारी कर रही है। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने महज कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर किया की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूजा हेगड़े ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि, वो 15 साल बाद अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रही हैं।

Pooja Hegde का जन्मदिन आज प्रभास ने दिया पूजा हेगड़े को ये गिफ्ट, हर किसी का जीता दिल

अगर हम बात करें पूजा हेगड़े के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली और राधे श्याम जैसी फिल्में शामिल है। कभी ईद कभी दिवाली में वो अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएंगी। जबकि राधे श्याम में वे अभिनेता प्रभास के साथ नजर आने वाली है।

Pooja Hegde की एक्टिंग पर ये होता है परिवार का रिएक्शन

Share this story