Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Nick Jonas का ट्रेडिश्नल अंदाज, लोग बोल रहे बेटी के लिए पूजा

nick

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन सिंगर पति निक जोनस अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दोनों को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। आपको बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की एक तस्वीर सामने आई है।

Priyanka Chopra & Nick Jonas Shared Heartfelt message for Fans amid Coronavirus

जिसमे वह कुर्ता पैजामा में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री और उनके पति ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में पूजा रखी थी। इस दौरान वह ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए। निक जोनस की इस तस्वीर को पंडित मंजू दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह निक जोनस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

Nick Jonas: अपनी लव लाइव को लेकर निक जोनस ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर हैरान होंगी प्रियंका चोपड़ा

आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस नीला कुर्ता पहने हुए और माथे पर टीका लगाए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पंडित मंजू दत्त ने कैप्शन में लिखा कि, आज निक जोनस के साथ ओम नमः शिवाय। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग बोल रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए पूजा राखी है।

आपको बता दें कि इस साल जनवरी के महीने में ही प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।

Priyanka-Nick के घर गूंजने वाली है किलकारियां, जानिए कहां देंगी पहले बच्चे को जन्म

Share this story