Samachar Nama
×

Kangana Ranaut को लेकर Manoj Tiwari ने दिया ऐसा बयान, सुनकर आग बबूला हो जाएंगी अदाकारा

kangana ranaut

मनोरंजन न्यूज डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी बीजेपी के लीडर भी है। इन दिनों मनोज तिवारी राजनीति में एक्टिव है। मनोज तिवारी उन भोजपुरी सिंगर की लिस्ट में आते हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। अब इसी बीच मनोज तिवारी ने बॉलीवुड की विवादित क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत को लेकर बयान दिया है। जिसकी वजह से इन दिनों वो सुर्खियों में है।

kangana ranaut

उन्होंने कंगना रनौत को लेकर ऐसी बात कही है जिसे सुनने के बाद खुद कंगना भी हैरान हो जाएंगी। मनोज तिवारी का ऐसा कहना है कि, अभिनेत्री मर्यादा खो देती है। मनोज तिवारी ने हाल ही में खास बातचीत के दौरान अपने राजनीतिक करियर के अलावा फिल्मी सितारों को लेकर बात की। मनोज तिवारी ने कहा कि, कंगना को किसी की आलोचना करते वक्त मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

Kangana Ranaut shares a new self-written poem titled ‘Aasmaan’

मनोज तिवारी ने कहा कि, उनको लगता है कि आपको अपनी राय इतनी विस्फोटक नहीं रखनी चाहिए। कलाकारों का धर्म होता है, आपको ये सब स्पष्ट रूप से तब करना चाहिए अगर आप राजनीति में शामिल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही के महीनों में कंगना रनौत ने ऐसे कई बयान दिए है, जिसकी वजह से वो विवादों में आ चुकी है।

Kangana Ranaut Is Fuming Over Twitter Restriction

देश के कई दिग्गजों ने उनके बयानों का विरोध भी किया है। अगर हम बात करें कंगना के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है।

kangana

Share this story