
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी अभिनेत्री और पंजाब की कैटरीना कैफ कहीं जाने वाले शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। उनको लेकर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती है। इसी बीच अभिनेत्री शहनाज गिल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे वो खेती करती दिखाई दे रही है। दरअसल बात ये है कि अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों कामकाज को छोड़कर मानसून ट्रैकिंग पर निकली थी।
शहनाज गिल के इस अंदाज को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शहनाज गिल बारिश के मौसम में जलेबी के मजे लेते दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोग पसंद कर रहे है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। अगर हम बात करें शहनाज गिल के काम की तो वो आने वाले दिनों में सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।