Samachar Nama
×

Kangana Ranaut की फिल्म धाकड़ का ऋतिक रोशन से है ये कनेक्शन, देखें वीडियो

Hrithik Roshan And Kangana : ऋतिक का केस क्राइम ब्रांच में हुआ ट्रांसफर, कंगना ने किया ट्विट

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने फिल्में धाकड़ को लेकर सुर्खियों में है। जो कल यानी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कंगना रनौत की फिल्म देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब इसी बीच कंगना रनौत और उनकी फिल्म धाकड़ रिलीज के बाद एक और वजह से चर्चा में है। दरअसल बात यह है कि फिल्म को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया था। वहीं अब विकिपीडिया के मुताबिक धाकड़ में कंगना को रितिक रोशन और करण जौहर का भी साथ मिला है।

kangana

इसके साथ फिल्म के बजट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा विकिपीडिया पर किया गया है। दरअसल बात यह है कि फिल्म व्यूवर विशाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का विकिपीडिया पेज दिखाई दे रहा है।

विकीपीडिया पेज में हुई गड़बड़ी का भी खुलासा हो रहा है। विशाल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रितिक रोशन से करण जौहर तक का नाम दिखाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार विकीपीडिया पेज पर धाकड़ की स्टोरी को कंगना, रितिक रोशन और करण जौहर ने लिखी है।

Dhanbad थानेदार ने Kangana Ranaut के खिलाफ नहीं दर्ज किया मुकदमा, सिटी एसपी से शिकायत

इसके अलावा विकिपीडिया के अनुसार फिल्म धाकड़ का बजट 2 रूपए करीब बताया गया है। इसके अलावा फिल्म धाकड़ को रितिक रोशन ने एडिट किया है। गानों में बादशाह, कंगना, करण जौहर और रंगोली का नाम लिखा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को आप देख सकते हैं। अगर हम बात करें फिल्म धाकड़ के तो इसमें कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आए हैं।

kangana

Share this story