Kangana Ranaut ने की देश के दिग्गज राजनेताओं की तारीफ, कहा इसे कहते है लोकतंत्र के अच्छे दिन
मनोरंजन न्यूज डेस्क। कंगना रनौत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं। हालांकि कई बार अभिनेत्री के बयान की वजह से जमकर हंगामा भी हुआ है। लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत देश के दिग्गज राजनेताओं की तारीफ करती रहती है। दरअसल बात ये कि कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

जिसमे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरानी तस्वीर शामिल है। कंगना रनौत द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट सुर्खियों में है। इस पोस्ट को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
जिसमे यह एक कोलाज है, इस पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पुरानी तस्वीर है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने लिखा कि, इसी को कहते हैं लोकतंत्र के अच्छे दिन। इस कोलाज तस्वीर पर लिखा है कि, चारों फोटो को देखकर आश्चर्य होता है कि भाग्य का खेल भी गजब है।

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अभिनेत्री। कंगना रनौत ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे आप देख सकते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर उस वक्त की है जब वह राजनीति में शामिल नहीं हुए थे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आम आदिवासी महिला थी। सीएम योगी आदित्यनाथ भी राजनीति में सक्रिय नहीं थे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ये उस वक्त की तस्वीर है जब वो ऑटो रिक्शा चलाते थे।

आपको बता दें कि कंगना रनौत कई बार देश के दिग्गज राजनेताओं की तारीफ कर चुकी है। अगर हम बात करें कंगना के काम की तो वो आने वाले दिनों में इमरजेंसी फिल्मों में नज़र आएंगी। जिसमे वो भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली है। फिल्म से अभिनेत्री का लुक और टीजर भी सामने आ चुका है।


