मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसका प्रमोशन कंगना रनौत अपनी टीम के साथ मिलकर कर रही है। अब इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह कि हाल ही में कंगना रनौत बॉलीवुड सेलेब्स के बाद स्टार किड्स पर निशाना साधा था। इतना ही नहीं करना रानात में कपिल शर्मा के चैट शो में अनन्या पांडे की नकल भी उतारी थी।
जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा था। अब इसी बीच कंगना रनौत का एक और वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। इस वीडियो में कंगना रनौत एक हैंडसम मुंडे को किस करती नजर आ रही है।
कंगना रनौत के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के अलग अलग तरह के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए। इस वीडियो में अभिनेत्री कंगना रनौत एक हैंडसम लड़के को किस करते हुए देखा जा सकता है। उसे हैंडसम मुंडे का नाम शिवम शर्मा है। शिवम शर्मा को कंगना रनौत की रियालिटी शो लॉकअप में देखा गया था।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना रनौत की जिंदगी में इस लड़के की एंट्री हो गई है। हालांकि अब इस वीडियो में देख सकते हैं कि जब कंगना शिवम को किस करती है तो वह खुद भी सरप्राइस रह जाते हैं। बता दें कि, कंगना की फिल्म धाकड़ इसी 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आए हैं।