Samachar Nama
×

Good News महज 75 रूपए में देखें Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की फिल्म Brahmastra

ranbir

मनोरंजन न्यूज डेस्क। सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। जिसे सुनने के बाद एक बार के लिए आपको इस बात पर यकीन ही नहीं होगा। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब आप 75 रूपए में कोई भी फिल्म देख सकते हैं। आपको ये बात झूठी लग रही होगी लेकिन यह शत प्रतिशत सही है। 9 सितंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आप अगर इस फिल्म को कम रेट में देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

ranbir

जो लोग कोरोना वायरस महामारी के बाद अब तक सिनेमाघरों का रुख नहीं कर पाए हैं, वो एक खास दिन में महज 75 रूपए में फिल्म को देख सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद आधिकारिक तौर पर दी गई है। दरअसल बात यह है कि, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और देशभर के सिनेमाघरों के मालिकों ने यह बड़ा फैसला लिया है। थिएटर मालिकों ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर फिल्मों के टिकट की कीमत 75 रूपए करने का ऐलान किया है।

ranbir

तो अब आप शुक्रवार 16 सितंबर को कोई भी फिल्म रूपए 75 में देख सकते हैं। तो जो लोग फिल्म ब्रह्मास्त्र को देखना चाहते थे और वो भी कम पैसे में इसे देख सकते है। ये एक बेहतरीन मौका है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का यह फैसला जल्द ही रिलीज होने वाला है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को मिलने वाला है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही है। जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आए। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन तले किया गया है। ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसमे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भी शामिल है।

ranbir

 

Share this story

Tags