Samachar Nama
×

God Father Teaser चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का टीजर रिलीज, मेगास्टार का धांसू लुक देख फैंस हुए क्रेजी

Chiranjeevi: लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रही इस अभिनेत्री की मदद के लिए आगे आए चिरंजीवी

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता चिरंजीवी आने वाले दिनों में फिल्म गॉडफादर में नजर आने वाले हैं। जिसका ऐलान काफी समय पहले मेकर्स नहीं कर दिया था। फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी का धमाकेदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। अब इसी बीच मेकर ने फिल्म गॉडफादर का टीजर जारी कर दिया है। चिरंजीवी फिल्म में अभिनेता चिरंजीवी का पहला लुक देखने के बाद उनके चाहने वाले काफी ज्यादा उत्साहित है।

Superstar Chiranjeevi की हेल्थ को लेकर आई बड़ी अपडेट, दीपावली की खुशिया भी डबल

चिरंजीवी में अभिनेता का अंदाज काफी दमदार और बेहद शानदार लग रहा है। अगर हम बात करें गॉडफादर के टीजर की तो इसमे देखा जा सकता है कि, लोगों के बीच एक कार गुजरती है और फिर कार का दरवाजा खुलता है और चिरंजीवी उतारते नजर आते हैं। अभिनेता चिरंजीवी यहां पर ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे है और उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा भी लगाया हुआ है। अभिनेता के चाहने वालों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

Superstar Chiranjeevi की हेल्थ को लेकर आई बड़ी अपडेट, दीपावली की खुशिया भी डबल

आपको बता दें कि फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी के साथ साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली है। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान चिरंजीवी की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे।

जिसका आधिकारिक तौर पर ऐलान मेकर्स ने काफी समय पहले कर दिया था। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। फिल्म गॉडफादर इस साल दशहरे के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

‘Indra: the tiger’ actor in positive, home quarantine found in South superstar Chiranjeevi Kovid test

Share this story