Samachar Nama
×

फिल्म क्रिटिक्स Jai Prakash Chouksey के निधन से शोक में फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री

jai

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल की शुरूआत में लता मंगेशकर और बप्पी लहरी जैसे दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब इसी बीच बॉलीवुड और मीडिया इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर फ़िल्म क्रिटिक्स और पत्रकार जयप्रकाश चौकसे का निधन हो गया है। वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। जयप्रकाश चौकसे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।

jai

जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। फिल्म क्रिटिक्स के निधन से बॉलीवुड और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जयप्रकाश चौकसे बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के पिता के करीबी भी थे। उनके निधन से सलीम खान काफी दुखी है। फिल्म क्रिटिक्स जयप्रकाश चौकसे के निधन के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि, अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर से दुखी हूं।

jai

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जयप्रकाश चौकसे एक कॉलम भी लिखा करते थे। उस कॉलम का नाम 'पर्दे के पीछे' है। इस कॉलम के जरिए जयप्रकाश चौकसे ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, जयप्रकाश चौकसे के निधन के बाद 2 मार्च को ही इंदौर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे ने किया है।

jai

Share this story