Samachar Nama
×

फरवरी की इस तारीख को शादी रचाएंगे Farhan Akhtar, विदेश में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

farhan

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करने से पहले शिबानी डांडेकर और फरहान अख्तर फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे और इसके बाद अप्रैल में एक ग्रैंड शादी प्लान करेंगे।

farhan

इस बात की जानकारी खुद फरहान अख्तर के पिता और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने दी है। जिसमे उन्होंने दोनों की शादी पर मुहर लगा दी है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दोनों की शादी को लेकर बात की है। खबरों के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर देश में नहीं बल्कि विदेश में शादी करेंगे।

Farhan wrote a special birthday note for Shibani : फरहान ने शिबानी के लिए लिखा खास बर्थडे नोट

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि वो एक नहीं तीन-तीन वैन्यू के बारे में बात कर रहे हैं। पहला मुंबई, दूसरा लोनावला और तीसरा मॉरीशस है। मारीशस को ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए फाइनल करने की बात कही जा रही है। फरहान और शिबानी की शादी 21 फरवरी को है।

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर शिबानी के साथ एन्जॉय कर मालदीव वेकेशन, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें ​

जावेद अख्तर ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि, हां शादी हो रही है। बाकी शादियों की जो तैयारियां है उसकी देखरेख वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं। आजकल की स्थिति को देखते हुए ये जाहिर है कि, बड़े स्केल पर होस्ट नहीं किया जा सकता इसलिए हम कुछ ही लोगों को बुला रहे हैं।

farhan

Share this story