Shahrukh Khan की फिल्म डाॅन 3 में Priyanka Chopra को नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को देखना चाहते हैं फैंस
![Shahrukh khan Don 3: क्या डॉन 3 होगी शाहरूख खान की अगली फिल्म, मेकर्स ने शुरू किया काम](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/d574a1f947504e42be777aa3a091c492.jpg?width=730&height=480&resizemode=4)
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए साल 2023 से सरप्राइस से भरा होने वाला है। आपको बता दें कि शाहरुख खान साल 2023 में अपने चाहने वालों के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म पठान से लेकर जवान और डंकी तक शामिल है। ये फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि, शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डाॅन 3 पर भी काम शुरू हो चुका है। फैंस पिछले काफी समय से इस फिल्म के अगले सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म डॉन 3 को लेकर अभी तक कोई क्लियर जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने डॉन 30 पर काम करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि, फिल्म डॉन 2 में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी। शाहरुख खान की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को जंगली बिल्ली कहते थे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन अब फैंस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह मृणाल ठाकुर को शाहरुख खान के अपोजिट देखना चाहते हैं। दरअसल बात यह है कि, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने ट्विटर पर आस्क मे एनीथिंग स्पेशल रखा था।
इस दौरान उन्होंने लोगों के कई सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने मृणाल ठाकुर से पूछा कि, डॉन 3 साइन कर लो ना मैम शाहरुख खान के ऑपोजिट रोल के लिए। अपने इस फैन की गुजारिश पर मृणाल ने बताया कि, यह एक सपने से कम नहीं होगा। उन्होंने ने लिखा कि, ड्रीम और साथ ही फरहान अख्तर को टैग भी किया है। अभिनेत्री के चाहने वाले ये चाहते हैं कि फिल्म डॉन 3 में मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आए। हालांकि अब यह देखना है कि क्या फैंस का ये सपना पूरा हो पाता है या नहीं।