Samachar Nama
×

फैंस को एक बार फिर मालती मेरी का चेहरा दिखाने से तरसाया, Priyanka Chopra ने बेटी संग शेयर की प्यारी तस्वीर

फैंस को एक बार फिर मालती मेरी का चेहरा दिखाने से तरसाया, Priyanka Chopra ने बेटी संग शेयर की प्यारी तस्वीर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। उनकी शानदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद 2018 में यूएस में रहना शुरू किया था। ये कपल साल 2022 में यानी इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी बेटी के साथ प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इस बार भी उन्होंने बेटी का चेहरा छुपा रखा है.

फैंस को एक बार फिर मालती मेरी का चेहरा दिखाने से तरसाया, Priyanka Chopra ने बेटी संग शेयर की प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर 
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसे छिपाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे पर दिल के आकार का इमोजी बनाया। उनके साथ एक महिला नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'परिवार.' इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

फैंस को एक बार फिर मालती मेरी का चेहरा दिखाने से तरसाया, Priyanka Chopra ने बेटी संग शेयर की प्यारी तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था। वह हाल ही में भारत आई थीं और इवेंट्स में हिस्सा लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी. फरहान अख्तर ने इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ली है। आखिरी बार वह साल 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम करती नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।

Share this story