Samachar Nama
×

कॉमेडियन क्वीन Bharti Singh मुसीबत में, हो सकता है केस दर्ज

Bharti Singh: आज रात भी जेल में काटेंगी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, सामने आया ये बड़ा कारण

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देश की मशहूर कॉमेडियन और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम भारती सिंह अक्सर अपनी कॉमेडी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। कई बार ऐसा हुआ जब भारती सिंह अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया है। लेकिन इस बार अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह का एक मजाक कई लोगों को पसंद नहीं आया है। जिसकी वजह से वह मुसीबत में आ गई है। सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वह दाढ़ी मूछ पर कमेंट कर रही है। भारती सिंह का ये मजाक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया हैं जिससे सिख समुदाय उनके खिलाफ हो गए है।

Bharti Singh screamed loudly after seeing her face, husband Haarsh Limbachiyaa gave such a birthday gift

इतना ही नहीं है भारती सिंह के इस कॉमेडी अंदाज़ पर अब लगातार खतरा मंडरा रहा है और खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि, उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई जा सकती है। अगर हम भारती सिंह के वायरल वीडियो को की बात करें तो इसमे वो एक शो के दौरान जैस्मीन भसीन से बात करते हुए दाढ़ी मूछ पर कमेंट करते हुए कहती हैं कि, दाढ़ी मूंछ क्यों नहीं चाहिए, दाढ़ी मूछ के बड़े फायदे होते हैं। दूध पियो ऐसे दाढ़ी मुंह में डालो, सेवइयों का स्वाद आता है। मेरे काफी फ्रेंड्स लोगों की शादी हुई है, जिनकी इतनी इतनी दाढ़ी है, सारा दिन दाढ़ी में से जुंए निकलती रहती हैं।

Bharti Singh Birthday: 37 साल की हुई भारती सिंह, 2 साल की उम्र में पिता को खोया, गरीबी में ​बीता बचपन

भारती सिंह के इस कॉमेंट को सिख समुदाय के लोगों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। जिससे उनकी भावनाएं भी आहत हुई है। यही कारण है कि अब भारती सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग भी की जा रही है। आपको बता दें कि मामला बढ़ते देख कॉमेडियन भारती सिंह ने माफी भी मांग ली है। भारती सिंह ने कहा एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, मैं कॉमेडी करती हूं। लोगों को खुश करने के लिए ना की किसी का दिल दुखाने के लिए। अगर मेरी किसी बात से कोई हर्ट हुआ हो तो माफ कर देना अपनी बहन समझकर। सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

’I don't eat post 7 pm', Bharti Singh on her weight loss journey

Share this story