Samachar Nama
×

B Praak के नवजात बच्चे का निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

B Praak

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मनोरंजन की दुनिया से एक बुरी खबर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी  आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी प्राक के घर पर मायूसी छा गई है। बी प्राक की पत्नी मीरा ने बीते दिन एक बेटी को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद ही उनकी बेटी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी नवजात बच्ची के निधन से बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन काफी दुखी है।

B Praak

इस बात की जानकारी खुद सिंगर बी प्राक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी। जिसमे उन्होंने बताया था कि, बहुत ही दुख के साथ ये ऐलान करना पड़ रहा है कि हमारे न्यूबॉर्न बेबी का जन्म के तुरंत बाद निधन हो गया। एक माता पिता के तौर पर हम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहे हैं।

इसके साथ ही बी प्राक ने लोगों से गुजारिश की है कि उनकी और उनकी पत्नी की प्राइवेसी का ख्याल रखें। बी प्राक के नवजात बच्चे के निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है। मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने लिखा कि, मेरे विचार और दुआ आप दोनों के साथ हैं।

B Praak

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा कि, ये खबर दिल तोड़ने वाली है मेरी दुआएं प्रेयर आप दोनों के साथ और परिवार के साथ है। इसके अलावा पंजाबी सिंगर एमी विर्क ने बी प्राक के दुख में शामिल हुए। इसके अलावा नेहा कक्कड़, युविका चौधरी  जैसे कई सेलेब्स बी प्राक के दुख में शामिल हुए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बी प्राक और मीरा ने साल 2019 में शादी की थी, उन्होंने 2020 में पहले बच्चे का स्वागत किया था।

B Praak

Share this story