Samachar Nama
×

गरीब बच्चों को गले लगाकर Bobby Deol बने सुपरहीरो, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

Bobby Deol

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों सुर्खियों में है। आपको बता दें कि अभिनेता बॉबी देओल को उनके कजिन भाई अभय देओल के साथ देखा गया था। इस दौरान बॉबी देओल नीली टी-शर्ट और डेनिम जींस में थे। दोनों भाई गुरुवार को डिनर के लिए निकले थे। बाहर आने के बाद अभिनेता बॉबी देओल को कुछ गरीब बच्चों ने घेर लिया। अभिनेता बॉबी देओल से मिलने के बाद कुछ गरीब बच्चों ने उन्हें आगे से घेर लिया और उनके गले मिलने लगे।

Bobby Deol: मौनी रॉय के साथ अगली फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे बॉबी देओल

तो उन्होंने भी किसी को रोका नहीं और खुशी खुशी उन्हें हग करने लगे। बच्चे भी यह देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। बारी बारी से बॉबी देओल ने सभी को हग किया, तो हर किसी के चेहरे पर एक खुशी की मुस्कान दिखाई दे रही थी। इस दौरान बच्चों सहित खुद अभिनेता बॉबी देओल भी काफी ज्यादा खुश है। यह देखकर लोग भी अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Bobby Deol: मौनी रॉय के साथ अगली फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे बॉबी देओल

इस वीडियो के सामने आते ही ढेर सारे कमेंट और लाइक मिलने लगे। ज्यादातर लोग वीडियो में अभिनेता बॉबी देओल की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि, देओल हमेशा से अच्छे रहे हैं। दूसरे ने लिखा दोनों भाई एक जैसे ही है। एक ने लिखा कि, ऐसे होते हैं हीरो जो गरीबों को भी प्यार देते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, हमारा सुशांत भी ऐसा ही था। बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भी ऐसे ही वीडियोस और तस्वीरें सामने आई थी। जिसमे वह एक गरीब महिला जो गुब्बारे बेच रही होती, सुशांत उसे बड़े प्यार से मिलते हैं। जबकि बाकी स्टार ऐसे लोगों को इग्नोर कर आगे बढ़ जाते हैं।

Foreign boxer’s entry in Apne 2, Sunny Deol’s son Karan Deol came

Share this story