सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Bappi Lahiri का आखिरी ट्वीट, लोगों से की थी ये गुजारिश
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। लता मंगेशकर के बाद बप्पी लहरी आज यानी 16 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया है। बप्पी लहरी को उनके गाने और अलग अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बप्पी लहरी पिछले काफी समय से बीमार थे जिकसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन बीते सोमवार को डिस्चार्ज करवाकर घर ले आया गया था। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि, बप्पी लहरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन सेलेब्स की लिस्ट में आते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे हर मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखते हैं। हालाकि पिछले एक साल से उन्होंने ट्विटर पर एक्टिव रहना बंद कर दिया था। लेकिन उनका आखिरी ट्वीट इस वक्त चर्चा में है।

बप्पी लहरी ने लास्ट पोस्ट 17 मार्च 2021 को किया गया था। जिसमे वो वैक्सीनेशन के बारे में जागरूकता फैलाते नजर आए थे। गौरतलब है कि, पिछले साल फरवरी और मार्च के महीने में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचा रखा था। ऐसे में लोगों को सेलेब्स कोरोना वायरस के लिए लगातार जागरूक कर रहे थे।

जिसमे बप्पी दा का नाम भी शामिल है। बप्पी को आखिरी बार बिग बॉस सीजन 15 के शो में देखा गया था। उस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ काफी एंजॉय किया था। हालांकि अब वो हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन अपने गाने के जरिए वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।


