मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। बता दें कि उनकी फिल्म पुष्पा पार्ट वन ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि अब इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की पार्ट 2 रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो गई है। पुष्पा देखने के बाद अब फैंस को पुष्पा पार्ट 2 की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि अब खबरों में कहा जा रहा है कि, अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को रिलीज से पहले ही एक बड़े को ऑपरेटिव प्रोडक्शन हाउस से बड़ा ऑफर मिला है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म को नॉर्थ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस में सभी भाषाओं में पुष्पा 2 के सिनेमा राइट के लिए लगभग 400 करोड रुपए की पेशकश की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पेशकश सिर्फ सिनेमा रिलीज के लिए है, वो ओटीटी और टीवी राइट्स के लिए नहीं।

खबरों में बताया जा रहा है कि पुष्पा के मेकर्स इस ऑफर को ठुकरा भी सकते हैं। मेकर्स फिल्म पुष्पा की रिलीज से पहले ही इतने बड़े ऑफर का मिलना निश्चित रूप से कुछ और ही कहता है। फिल्म की गारंटीड सफलता का भी आश्वासन देता है। आपको बता दें कि निर्माता पुष्पा 2 की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं।

वो अभी भी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा नॉर्थ इंडिया में भी काफी अच्छी कमाई का रिकॉर्ड कायम की है। ऐसे में मेकर्स को विश्वास है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी पहले पार्ट से ज्यादा कमाई कर सकता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार में नजर आएंगे।


