शादी के एक महीने बाद Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले महीने 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों की लिस्ट में आती है। बता दें कि, अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के 1 महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में अलग अलग पोज देती दिखाई दे रही हैंं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके पति रणबीर कपूर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रहते हैं। हालांकि अब आलिया ने शादी के 1 महीने के बाद तीन तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ अलग अलग अंदाज में रोमांटिक पोज देती दिखाई दे रही हैं।
पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे के गले लगे हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणबीर ने आलिया भट्ट को पीछे से पकड़ रखा है। तीसरी तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन इमोजी बनाई है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। अगर हम बात करें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के काम की तो वह आने वाले दिनों में फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं।
द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट