Alia Bhatt ने पहली बार फलाॅन्ट किया अपना बेबी बंप, पति Ranbir Kapoor भी आए साथ
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली है। उन्होंने अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था। जिसके बाद से कई लोगों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई भी दी।

हालांकि आपको बता दें किए इन दोनों पति पत्नी की जोड़ी पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। इस दौरान आलिया भट्ट ने पहली बार अपना बेबी बंप फलाॅन्ट किया है। फैंस अपने फेवरेट बॉलीवुड कपल को इस तरह एक साथ देख कर काफी खुश हैं। आपको बता दें किए हाल ही आलिया को बेबी बंप छुपाते हुए भी देखा गया था।

लेकिन इस बार आलिया भट्ट एक ब्राउन शॉर्ट ड्रेस में पूरे तरीके से अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही है। मीडिया पर्सन के कहने पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ पोज दिया। इस दौरान रणबीर आल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी और आलिया भट्ट का पूरा ख्याल भी रखा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फिल्म के ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया रिलीज हुआ।
जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और इसके बाद दूसरा गाना देवा देवा रिलीज किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चनए मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

पार्टी में पति Nick Jonas के साथ रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, वायरल हो रहा वीडियो

