बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बीते गुरुवार को अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन गई है। शादी के बाद एक नई नवेली दुल्हन ने सबसे पहले जो काम किया है वो बेहद ही क्यूट है। जो उनके पति रणबीर कपूर को काफी पसंद आने वाला है।


दरअसल बात यह है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया स्टेटस चेंज कर दिया है और खुद को रणबीर की पत्नी के तौर पर नए तरीके से इंट्रोड्यूस किया है। आलिया भट्ट ने शादी के बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो चेंज कर लिया है। नई तस्वीर में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर लगाई है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो आप यहां पर देख सकते है।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी मुंबई के वास्तु वाले बंगले पर पंजाबी रीति रिवाज के साथ की गई है। शादी के तुरंत बाद ही आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमे वो अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ्ज्ञ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।


