जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं Alia Bhatt , तस्वीरों को देखकर फैंस लगा रहे कयास
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि, वो जल्द ही मां बनने वाली है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के पोस्ट के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी थी। इस गुड न्यूज़ से पूरा भट्ट और कपूर परिवार काफी ज्यादा खुश है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म स्टोन ऑफ हार्ट की शूटिंग खत्म करके वापस लौटी है। इस दौरान लोगों ने एयरपोर्ट पर आलिया भट्ट का बेबी बंप देखकर सवाल पूछना शुरु कर दिया।
शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट का बड़ा सा बेबी बंप देखकर कई लोग हैरान हो गए, यह कैसे हो सकता है। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे।



