Samachar Nama
×

 Tadap के बाद फिर से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम कर रहे Ahan Shetty, जल्द होगा प्रोजेक्ट का ऐलान

ahan

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के जरिए पिछले साल अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर दी है। जिसका निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। फिल्म तड़प  का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया गया था। हालांकि अब अहान शेट्टी अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त है। इसी बीच अहान शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बात की है।

ahan

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान अहान शेट्टी से उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बस ये कह सकते हैं कि मैं साजिद नाडियाडवाला के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं। मैं बहुत खुश हूं कि, साजिद सर के साथ वापस काम करने वाला हूं। आने वाले एक डेढ़ महीने में हम एक ऐलान करेंगे।

ahan

जब अहान शेट्टी से अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वो अफवाह थी लेकिन अक्षय सर के साथ काम करना मेरा सपना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों खबरें सामने आई थी कि अहान शेट्टी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में काम करने वाले है।

बॉक्स आफिस पर गंगूबाई काठियावाड़ी से टकराएगी अजीत की फिल्म Valimai

ahan

हालांकि ये खबरें महज एक अफवाह निकली थी। जब अहान शेट्टी से पूछा गया गया कि, वो किस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। तो उन्होंने कहा कि, इसकी लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन उनके पसंदीदा डायरेक्टर रोहित शेट्टी, जोया अख्तर और मिलन लूथरिया जैसे डायरेक्टर्स शामिल है।

ससुरालवालों के साथ पहली बार जैन मंदिर में पूजा करती नजर आई Ankita Lokhande, देखें तस्वीरें

ahan

Devoleena Bhattacharjee ने अपने ऑन स्क्रीन देवर के साथ की सगाई, सामने आई तस्वीरें

Share this story