आखिर क्यों 17 अप्रैल को Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की हो रही शादी, सामने आया राज
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के चर्चित कपल 17 अप्रैल को शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। जिसके लिए चेंबूर के आरके हाउस में तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 1980 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी भी यहीं पर हुई थी। इसी बीच एक अपडेट सामने आई है जिसमे यह कहा जा रहा है कि आखिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 17 अप्रैल का दिन ही क्यों चुना?

इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर नंबर बहुत मानते हैं। उनका लकी नंबर 8 है और 7 प्लस 1 मिलाकर 8 ही होता है। आलिया भट्ट भी इस बात को मानती हैं। इसलिए दोनों ने यह तारीख तय की है। बता दें कि, शादी कपूर हाउस में होने जा रही है। ऐसे में कपूर हाउस को सजाने के लिए उसी वेंडर को चुना गया है, जो पिछले कई सालों से उनके के फंक्शन में सजावट करता आ रहा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्में 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि, रणबीर कपूर की दादी कृष्ण राज कपूर की इच्छा थी कि, रणबीर की शादी आरके हाउस में हो। इसलिए वहां शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।


