मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। आपको बता दें कि, सलमान खान आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनके टीवी रियलिटी शो और मूवीज शामिल है। अब इसी बीच सलमान खान एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि, अभिनेता सलमान खान ने अपने काम से ब्रेक लिया है और वो दुबई में आराम फरमा रहे हैं।
ताजा खबरों के मुताबिक सलमान खान ने अपने काम से ब्रेक लिया है और वो इस समय दुबई में है और आराम कर रहे हैं। पहले खबर सामने आई थी कि, सलमान खान दुबई किसी काम के सिलसिले में गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है वो वहां पर फुर्सत के पल बिताने के लिए गए हैं। सलमान खान पिछले काफी समय से लगातार अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे।
इसके बाद फिल्म कभी ईद कभी दिवाली ‘भाईजान‘ की शूटिंग में बिजी हो गए। ऐसे में लंबे समय से काम करने के बाद अब सलमान ने ब्रेक लेने का मन बनाया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सलमान खान को एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिस दौरान सलमान खान का बेखौफ दबग अंदाज दिखाई दिया था।
अगर हम बात करें सलमान खान की फिल्मों की तो वो ब्रेक के बाद अपनी फिल्म भाईजान की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह कई टीवी शोज को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसमे नच बलिए का अगला सीजन शामिल है। इसके अलावा सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 अक्टूबर को होने वाला है।