Samachar Nama
×

39 साल बाद भी यादगार है जैकी श्रॉफ की फिल्म 'काश', एक्टर ने यूं मनाया जश्न

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। 1987 में बनी एक हिंदी ड्रामा फिल्म 'काश' ने अपनी रिलीज के 39 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 39 पूरे होने का जश्न मनाया।

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। 1987 में बनी एक हिंदी ड्रामा फिल्म 'काश' ने अपनी रिलीज के 39 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 39 पूरे होने का जश्न मनाया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सीन्स का मोंटाज वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म काश ने अपनी रिलीज 36 साल पूरे कर लिए हैं।"

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'काश' में जैकी श्रॉफ (रितेश के रूप में), डिंपल कपाड़िया (पूजा के रूप में) और मास्टर मकरंद (रोमी के रूप में) जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा, अनुपम खेर, सतीश कौशिक और महमूद सहायक कलाकार के रूप में थे।

प्रसिद्ध फिल्ममेकर अरशद वारसी ने इस फिल्म में महेश भट्ट के सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसा माना जाता है कि इस फिल्म की कहानी काफी हद तक सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के व्यक्तिगत जीवन से प्रेरित थी।

यह फिल्म रिश्तों की गहराई, अहंकार और माता-पिता के प्यार को बहुत ही वास्तविक तरीके से दिखाती है। फिल्म की कहानी एक मशहूर फिल्म स्टार (जैकी श्रॉफ) और उनकी पत्नी पूजा (डिंपल कपाड़िया) के ईर्द-गिर्द घूमती है।

भारी वित्तीय नुकसान और फिल्मों के फ्लॉप होने के कारण उनका जीवन बदल जाता है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पति शराब की लत में डूब जाता है और पति-पत्नी अलग रहने लगते हैं। हालांकि, जब उनके छोटे बेटे को गंभीर और लाइलाज ब्रेन ट्यूमर होने का पता चलता है, तो दोनों अपने बेटे की खातिर दोबारा साथ आते हैं।

फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया था। इसमें महान गायक किशोर कुमार ने कुछ बेहतरीन और अंतिम पार्श्व गायन किए थे और फिल्म रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों बाद उनका निधन हो गया था।

फिल्म ने बॉक्सऑफिस और दर्शकों के दिलों में काफी प्रभाव डाला था। इसने दोनों कलाकारों को महज ग्लैमरस चेहरों के बजाय गंभीर और मजबूत परफॉर्मिंग आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया। वहीं, बाल कलाकार मास्टर मकरंद और अभिनेता अनुपम खेर के काम ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story