Samachar Nama
×

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनकी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी को याद किया।

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनकी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी को याद किया।

डॉ. नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी यादगार तस्वीरों को समेटता एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनके वैवाहिक जीवन के शुरुआती दिनों की झलक देखने को मिलती है। साथ ही रिंग सेरेमनी और परिवार व करीबी लोगों के साथ मनाए गए खुशी के पल भी इसमें शामिल हैं।

अपनी इस पोस्ट के जरिए डॉ. श्रीराम नेने ने बताया, "शादी के दो दिन बाद हमने परिवार, परंपराओं, आशीर्वाद और हमारी विवाह शादी की पवित्र प्रतिज्ञाओं के साथ अपने प्यार का जश्न मनाया। 17 अक्टूबर 1999 को हमने हर खुशी, हर चुनौती और हर सफर में साथ-साथ चलने का वादा किया था।"

अपनी शादी के 27 सालों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शादी के दौरान लिए गए सात फेरों ने उन्हें उनकी सोच से भी कहीं आगे तक पहुंचा दिया है। उन्होंने लिखा, "27 साल बाद, उन सात फेरों ने हमें हमारी सोच से भी कहीं आगे पहुंचा दिया है। प्यार में पड़े दो लोगों से लेकर एक खूबसूरत परिवार और साथ देखे गए सपनों की पूरी जिंदगी तक, यह सफर कितना शानदार रहा है।"

डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना पसंदीदा इंसान, अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी एडवेंचर बताया। साथ ही, आने वाले कई साल साथ बिताने की इच्छा जाहिर की।उन्होंने लिखा, "माधुरी, तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी सबसे बड़ी एडवेंचर हो। चलो, साथ में अगले कई लाख कदम और चलते हैं।"

माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम से शादी की थी, उस समय अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं। कैलिफोर्निया में हुई उनकी शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story