Samachar Nama
×

बिग बॉस 20 में अरिश्फा-आम्रपाली के बीच जोरदार झगड़ा, अरिश्फा ने आम्रपाली पर की अभद्र टिप्पणी

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' का आगाज हो गया है। शो के आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा, जहां अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे से कहती नजर आएंगी कि उनका दिमाग उनसे ज्यादा तेज है।

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' का आगाज हो गया है। शो के आगामी एपिसोड में कंटेस्टेंट अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा, जहां अरिश्फा खान आम्रपाली दुबे से कहती नजर आएंगी कि उनका दिमाग उनसे ज्यादा तेज है।

मंगलवार को जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया, जिसमें घर के सभी सदस्य लिविंग एरिया में बैठे हैं। वीडियो में अरिश्फा आम्रपाली से कहती दिख रही हैं कि उन्हें बच्चा न समझा जाए, क्योंकि उनका दिमाग ज्यादा तेज है।

अरिश्फा खान की बात सुनने के बाद आम्रपाली दुबे गुस्से में उनका मजाक उडाते हुए कहती हैं, "रील कट रही है।"

देखते ही देखते बहस तेज होने लगती है, दोनों कंटेस्टेंट आमने-सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर लगता है कि हाथापाई हो जाएगी। इसके बाद अरिश्फा आम्रपाली को 'दोगला' कह देती हैं। इस पर भड़की हुई आम्रपाली जवाब देती हैं कि अगर मैं 'दोगली' हूं तो तुम 'बच्ची' हो।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। साथ ही, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है, जबकि अरिश्फा खान टेलीविजन और हिंदी फिल्म का जाना-माना नाम है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता रखती हैं।

बिग बॉस सीजन 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को हो गया है, जिसे एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो की थीम 'तथास्तु' रखी गई है, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को गेम में आगे टिके रहने के लिए दो लाइफलाइन (मौके) मिलेंगी।

इस सीजन के घर को वर्षा जैन ने डिजाइन किया है जिसकी थीम 'सिविलाइजेशन' और फैंटेसी वर्ल्ड जैसी है। इस सीजन में लगभग 16 से 17 जाने-माने चेहरे और हस्तियां घर के अंदर गए हैं, जिनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, मैरी कॉम, कनिका मान, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर (गुल्लू) और काजी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं।

अपने पूरे सीजन में, बिग बॉस में कई होस्ट देखे गए हैं, जिनमें अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और फराह खान ने हल्ला बोल को लीड किया जबकि संजय दत्त ने सलमान खान के साथ पांचवें सीजन को को-होस्ट किया। सीजन 4 से, सलमान खान ने शो के मुख्य होस्ट के तौर पर कमान संभाली है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story