Samachar Nama
×

सेहत से जुड़ी सच्चाई पर बनी है 'सरदार 2', कार्थी बोले-मैसेज को इग्नोर नहीं कर पाएंगे दर्शक

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता कार्थी जल्द ही आगामी स्पाई फिल्म 'सरदार-2' रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक इसके मैसेज को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता कार्थी जल्द ही आगामी स्पाई फिल्म 'सरदार-2' रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक इसके मैसेज को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता ने पब्लिक अपीयरेंस में फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "आप प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते होंगे, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद आप इसके मैसेज को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे क्योंकि यह फिल्म सभी सेहत को ध्यान में रखकर बनाई है। इसमें सभी की सेहत से जुड़ी सच्चाई के बारे में बताया गया है, जो हर किसी को हिलाकर रख देगी।"

पी.एस. मित्रन के निर्देशन में बनी फिल्म साल 2022 की हिट फिल्म 'सरदार' का सीक्वल है। साथ ही, यह फिल्म प्रीक्वल का भी काम करती है, जिसमें एजेंट सरदार (चंद्र बोस) के अतीत और उनके बेटे विजय प्रकाश की कहानी को आगे दिखाया जाएगा।

डायरेक्टर पी एस मिथरन ने 'सरदार' में पानी के व्यवसायीकरण के मुद्दे को उठाया था। ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इस स्पाई थ्रिलर के दूसरे पार्ट में डायरेक्टर ने सेहत और हाइजीन से जुड़े मुद्दों को दिखाने की कोशिश की है।

फिल्म में कार्थी एक बार फिर पिता (चंद्रबोस उर्फ सरदार) और पुत्र (इंस्पेक्टर विजय प्रकाश) की दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी चंद्रबोस के अतीत के एक अधूरे मिशन और उससे जुड़े पुराने जख्मों से जुड़ी है, जो वर्तमान में एक नए और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय खतरे के रूप में लौटती है।

इस सीक्वल में एसजे सूर्या एक खूंखार और शक्तिशाली 'ब्लैक डैगर' की भूमिका निभा रहे हैं, जो कार्थी के सामने एक बड़ी चुनौती बनते हैं। फिल्म में मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ और राजिशा विजयन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में योगी बाबू और अन्य जाने-माने कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story