Samachar Nama
×

'जेलर 2' के गाने पर डेविड वॉर्नर का एआई डांस वीडियो वायरल, देखकर खुद हुए हैरान

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का भारतीय सिनेमा के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। अक्सर वो साउथ और बॉलीवुड के गानों पर रील बनाते नजर आते हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनका एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खुद डेविड वॉर्नर भी हैरान रह गए।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का भारतीय सिनेमा के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। अक्सर वो साउथ और बॉलीवुड के गानों पर रील बनाते नजर आते हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनका एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर खुद डेविड वॉर्नर भी हैरान रह गए।

दरअसल, इन दिनों डेविड वॉर्नर का एक एआई-जेनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वॉर्नर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के गाने 'अला बोलेलो' पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो इतना रियल लग रहा है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए।

इस वीडियो को खुद वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, लिखा, "ठीक है, इसे किसने बनाया?? मुझे नहीं पता कि यह कौन सा गाना है या मैं कौन सा डांस कर रहा हूं लेकिन लगता है बॉलीवुड डेव के कुछ मूव्स हैं। टेक्नीक को 10 में से रेट करें। अगर आपने यह भेजा है तो कृपया नीचे कमेंट करें।"

'अला बोलेलो' की बात करें, तो इसे संगीतबद्ध अनिरुद्ध रविचंदर ने किया है और अपनी आवाज भी दी है। उनके साथ निरंजना रमन, अपर्णा हरिकुमार और दीप्ति सुरेश ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अरुणराजा कामराज ने लिखे हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेत्री शमना कासिम (पूर्णा) नजर आई हैं। शमना कासिम के दमदार डांस मूव्स की तुलना पहली फिल्म 'जेलर' के लोकप्रिय गाने 'कवाला' (तमन्ना भाटिया) से की जा रही है।

भारतीय तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन और लेखन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई जेलर का सीक्वल है। 'जेलर 2' में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक भी हैं, जो पिछली फिल्म के अपने रोल दोहरा रहे हैं, साथ ही एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजरामूडू, अन्ना राजन और जतिन सरना भी कास्ट में शामिल हैं। जेलर 2 दुनिया भर में 15 अक्टूबर 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story