Samachar Nama
×

'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' की घोषणा कर दी है। यह फिल्म लोकप्रिय हनु-मान यूनिवर्स का अगला चैप्टर होगा।

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' की घोषणा कर दी है। यह फिल्म लोकप्रिय हनु-मान यूनिवर्स का अगला चैप्टर होगा।

'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' की घोषणा करते हुए मेकर्स ने बताया कि इसमें अभिनेता वैष्णव तेज फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें रहस्यमयी दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है। बादलों के बीच से ऊपर उठते एक दमदार सीन दिखाई देता है, जिसके चारों ओर एक विशाल दिव्य पूंछ और एक अलौकिक दिव्य उपस्थिति है। इस विजुअल ने फिल्म से उम्मीदें भी बढ़ा दी हैं।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "जो एक सपने के साथ शुरू हुआ था, वह अब और भी बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। 'हनु-मान' की विरासत को अपने अगले महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ आगे ले जाने पर गर्व है। पेश है, 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास'। अभिनेता वैष्णव तेज फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। आपको जल्द ही हम नया अपडेट देंगे।"

एक भव्य फैंटेसी एंटरटेनर के रूप में पेश की गई यह फिल्म, पौराणिक कथाओं, कल्पना और असाधारण सिनेमाई संभावनाओं से जुड़ी एक आकर्षक नई दुनिया के दरवाजे खोलेगी। इस फिल्म को वी. आनंद ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी कर रहे हैं।

के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी इस फिल्म को प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। ब्लॉकबस्टर 'हनु-मान' देने के बाद, प्रोड्यूसर्स फिलहाल मेगा सुप्रीम हीरो साई दुर्गा तेज के साथ 'एसवाईजी' और किच्चा सुदीप के साथ 'बीआरबी' बना रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह नई फिल्म प्रोड्यूसर्स की ओर से एक और महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट होगी, जिन्हें दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने के लिए जाना जाता है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़, इन पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story