Samachar Nama
×

'आवारापन 2' में इमरान और दिशा की आवाज के पीछे है इस शख्स का हाथ

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। इमरान हाशमी फिल्म 'आवारपन-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार को वॉयस-ओवर कलाकार विजय विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने फिल्म के कलाकार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवाज में परिवर्तन के लिए काम किया था।

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। इमरान हाशमी फिल्म 'आवारपन-2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार को वॉयस-ओवर कलाकार विजय विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने फिल्म के कलाकार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवाज में परिवर्तन के लिए काम किया था।

विजय विक्रम सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें इमरान हाशमी अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि दोनों कलाकारों की आवाज में परिवर्तन लाने के लिए कई तरह की तकनीक और एक्सरसाइज पर काम किया गया था।

उन्होंने लिखा, "'आवारपन-2' जबरदस्त हिट रही है और मुझे खुशी है कि मैं भी अपने छोटे से तरीके से इसमें योगदान दे पाया। हाल ही में मुझे फिल्म 'आवारापन-2' के लिए दिशा पाटनी और इमरान हाशमी को वॉयस की ट्रेनिंग देने का मौका मिला। दोनों के किरदारों में एक गंभीर और इंटेंस पर्सनैलिटी है और सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि उनकी आवाज इमोशनल दुनिया को सूट करे।"

उन्होंने लिखा, "उनकी आवाज थोड़ी भारी, गहरी और कंट्रोल, बिना बनावटी लगे। हमने सांसों पर कंट्रोल, ब्रीदिंग टेक्निक और ऐसी एक्सरसाइज पर काम किया जिससे उन्हें अपने लोअर नोट्स तक पहुंचने और उसे बनाए रखने में मदद मिली। मैंने वर्बलाइजेशन तकनीक का भी इस्तेमाल किया ताकि वे अपनी आवाज को किरदार की अंदरूनी भावनाओं से जोड़ सकें ताकि गहराई सिर्फ सुनाई ही न दे बल्कि महसूस भी हो।"

उन्होंने बताया कि आवाज एक एक्टर का सबसे बड़ा हथियार होती है, जो बिना चेहरा दिखाए किरदार पहचान सकती है। उन्होंने लिखा, "आवाज किरदार का इतिहास, उसकी कमजोरी, उसके अंदर के झगड़े और खामोशियां बता सकती है। कामयाब एक्टर्स और स्टार्स में जो बात मुझे हमेशा अच्छी लगती है, वो ये है कि वे कभी अपनी कला पर काम करना बंद नहीं करते। इतना कुछ हासिल करने के बावजूद वे जिज्ञासु बने रहते हैं, हर बात को सुनने-समझने के लिए तैयार रहते हैं और लगातार बेहतर होने की कोशिश करते हैं।"

विजय ने आवारापन-2 की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "इन दोनों किरदारों की आवाजों में अपने छोटे से तरीके से योगदान देकर मैं खुद को शुक्रगुजार मानता हूं। मुझे रिकमेंड करने के लिए नितिन कक्कड़ और मौका देने के लिए विशेष फिल्म्स का शुक्रिया।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story