Samachar Nama
×

बिग बॉस 19 से बाहर आते ही आसिफ खान ने स्काउट और लव गिल विवाद पर चुप्पी तोड़ी

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आसिफ खान हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर हुए हैं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्काउट और लव गिल के बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी।

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आसिफ खान हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर हुए हैं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्काउट और लव गिल के बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी।

दरअसल, अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल पूछा, "लव, स्काउट और काश्वी के रिश्ते को लेकर शो में काफी चर्चाएं हुई हैं। आपको क्या लगता है कि स्काउट को काश्वी के खिलाफ लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था? सलमान खान ने भी सवाल उठाया था कि क्या पांच साल की दोस्ती को कुछ हफ्तों के रिलेशनशिप से ज्यादा अहमियत दी जानी चाहिए। इस पर आपका क्या कहना है?"

अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "ये स्काउट का अपना निजी फैसला है कि उसे पांच साल की पुरानी दोस्ती और 50 दिन पुराने रिश्ते में किसे चुनना है। अगर मैं उसकी जगह होता, तो मैं पांच साल पुरानी दोस्ती को ही चुनता। अगर ऐसी स्थिति मेरे साथ भी हुई होती है और मेरी पत्नी दो ऑप्शन देती, तो मेरा फैसला बिल्कुल अलग होता लेकिन ये मेरी जिंदगी नहीं है, ये स्काउट की जिंदगी है। हां, एक दोस्त होने के नाते मैंने उसे सलाह दी थी कि उसके लिए क्या बेहतर होगा कि वो एक अकेले खिलाड़ी के तौर पर नजर आए। मैं सिर्फ उसे सुझाव दे सकता हूं, सही-गलत का फैसला उसे खुद लेना है।"

उन्होंने आगे अपने और स्काउट के इक्वेशन पर बात करते हुए कहा, "स्काउट को बस मुझे इतना बताना है कि वह घर के अंदर मेरे साथ था या कभी उसकी नियत गलत नहीं थी और इतना ही नहीं, क्या वह मुझ पर इतना भरोसा करता है कि अगर मैं उससे कुछ कहूंगा, तो वह मेरी बात पर यकीन करेगा। मैं कोई जज नहीं हूं जो किसी पर फैसला सुनाऊं।"

शो के दौरान यंग ने स्काउट को कहा था कि लव गिल अपनी गेम को आगे बढ़ाने के लिए स्काउट को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर रही है। यंग के इस बयान पर आसिफ ने कहा, "पिछते दो हफ्तों में मैंने लव के साथ बहुत कम समय बिताया है, तो न मैं उसकी प्लानिंग का हिस्सा था और न ही उन चर्चाओं में शामिल था, जो हुई होगी। मुझे नहीं पता कि जब मैं आसपास नहीं था तब क्या बातें हुईं। निजी तौर पर, मुझे नहीं लगा कि लव, स्काउट का इस्तेमाल कर रही थी। हां, मुझे लगता है कि इस पूरी स्थिति की वजह से स्काउट का गेम काफी हद तक प्रभावित हुआ है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story