Samachar Nama
×

18वें कुडो टूर्नामेंट में छाए युवा चैंपियंस, अक्षय कुमार के इवेंट में पहुंचे हर्ष सांघवी और भूमि पेडनेकर

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने '18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट' का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात में किया था। इस टूर्नामेंट में इंस्पायरिंग परफॉर्मेंस, रोमांचक डेमोंस्ट्रेशन और युवा चैंपियंस का सेलिब्रेशन देखने को मिला, जिसमें गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी उभरते हुए एथलीट्स को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए।

अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर टूर्नामेंट की कुछ झलकियां शेयर कीं, जिनमें देशभर के युवा मार्शल आर्टिस्ट अपने करतब करते नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने लिखा, "एनर्जी, टैलेंट और कई सच में प्रेरणादायक पलों से भरा एक दिन।"

उन्होंने आगे लिखा, "18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट में देशभर के युवा चैंपियंस एक साथ आए। इस आयोजन में उन्होंने खेल के प्रति अपनी स्किल, डेडिकेशन और पैशन दिखाया।"

अभिनेता ने बताया कि उनके इस टूर्नामेंट में गुजरात के डिप्टी सीएम और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शिरकत की थी। उन्होंने लिखा, "गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और भूमि पेडनेकर का मार्शल आर्ट्स की भावना और इन युवा एथलीट्स की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ जुड़ना बहुत अच्छा लगा। शानदार प्रदर्शन से लेकर हमारे विनर्स के सेलिब्रेशन तक, मार्शल आर्ट्स की अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। ये रही दिन की एक झलक।"

इस टूर्नामेंट में शामिल होने पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार का आभार जताया। उन्होंने अभिनेता की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, "मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। सच में टूर्नामेंट कमाल का था। 4 साल के छोटे बच्चों से लेकर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इतने डेडिकेशन के साथ कुडो करते देखकर मैं इंस्पायर हो गई। इस इवेंट से जितने जॉब के मौके मिलते हैं, वो सबसे बड़ी हैरानी वाली बात थी। कमाल है अक्षय कुमार सर।"

अक्षय कुमार की बात करें, तो वह पिछली बार फिल्म 'हैवान' में खलनायक के किरदार में नजर आए थे, जो प्रियदर्शन द्वारा को-राइट और डायरेक्ट की हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे, जबकि मोहनलाल ने कैमियो रोल निभाया था।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story