Samachar Nama
×

Rajasthan Election Result Live: झालरापाटन से वसुंधरा राजे 30395 वोट और सरदारपुर से गहलोत 27279 वोटों से आगे, भाजपा 109, कांग्रेस 74

राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है। 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला....
samacharnama.com

राजस्थान न्यूज डेस्क !!! राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है। 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

  • देवली उनियारा से बीजेपी के विजय बैसला कांग्रेस के हरीश मीणा से आगे, हरीश मीणा डीजीपी रह चुके हैं
  • धौपलुर में कांग्रेस बीजेपी की लड़ाई का फायदा बसपा के रितेश को मिला, रितेश सीट पर आगे
  • मांडल से कांग्रेस के मंत्री रामलाल जाट पीछे, उदयलाल भड़ाना आगे
  • झालरापाटन से वसुंधरा राजे 30395 वोट और सरदारपुर से गहलाेत 27279 वोटों से आगे
  • दौसा जिले के महेवा विधानसभा में 5 व राउंड समाप्ति के बाद भाजपा के राजेंद्र मीणा कांग्रेस के ओमप्रकाश  से 310 मत आगे
  • खंडेला से कांग्रेस के बागी सुभाष मील ने कांग्रेस प्रत्याशी को पीछे छोड़ा, सुभाष मील बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं
  • बाड़मेर से बीजेपी की बागी प्रियंका चौधरी आगे
  • कोटा उत्तर से शांति धारीवाल पीछे, प्रहलाल गुंजल आगे
  • हाड़ौती में भी चला बीजेपी का जादू
  • सीकर से बीजेपी के बागी ताराचंद धायल पहले नंबर पर
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक पीछे

भरतपुर सुबह 10 बजे तक

  • कामां विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी मुख्तार अहमद कांग्रेस की जाहिदा खान से 1090
  • नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली भाजपा के जवाहर सिंह से ..9713 मतों से आगे
  • डीग कुम्हेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह भाजपा के डॉक्टर शैलेश सिंह से 1878 मतों से आगे
  • भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष गर्ग भाजपा के  विजय बंसल से 1310 मतों से आगे 
  • नदबई भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना से 4204 मतों से आगे 
  • वैर विधानसभा क्षेत्र से  भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली कांग्रेस प्रत्याशी भजन लाल जाटव 653 मतों से आगे
  • बयाना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हेतु बनावत कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह जाटव से 2198 मतों से आगे
  • उदयपुर से कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव लड़ रहे प्रोफेसर गौरव वल्लभ आगे

पोकरण का दूसरा राउड़

  • भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज को 4628 मिले मत
  • कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद को 3648 मिले मत
  • भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज 980 मतों से आगे
  • पूर्वी राजस्थान में बीजेपी बढ़त लेती दिख रही है
  • बागीदौरा से कांग्रेस के मंत्री महेद्र जीत मालवीय आगे
  • सौजत सीट से पूर्व चीफ सेक्रेटरी और कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य आगे

पाली जिले की ताजा स्थिति
पाली
कांग्रेस आगे
जैतारण 
निर्दलीय लक्ष्मणाथ आगे
बाली
भाजपा आगे
सुमेरपुर
भाजपा आगे
सोजत
भाजपा आगे
मारवाड़ जंक्शन
भाजपा आगे

  • तारा नगर से पहले राउंड में बीजेपी के राजेंद्र राठौड़ पीछे, कांग्रेस के नरेंद्र बुढ़ानियां आगे
  • जयपुर के हवामहल क्षेत्र से कांग्रेस के आरआर तिवारी 23373 और भाजपा के बाबा बालमुकुंद आचार्य 12349
  • लालसोट से कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे, बीजेपी के रामबिलास मीणा 3 हजार वोटों से आगे
  • जयपुर के किशनपोल विधानसभा  क्षेत्र मेंअमीन कागजी  कांग्रेस 24718, चंद्रमोहन बटवड़ा भाजपा 14292
  • दौसा जिले की सिकराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विक्रम बंसीवाल 1401 मतों से आगे
  • बायतू में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी आरएलपी से उम्मेदाराम से पिछड़े
  • टोंक विधानसभा से एक राउंड की गिनती के बाद सचिन पायलट 3934 मिले, भाजपा के अजीत सिंह मेहता 4164
  • सिविल लाइंस से कांग्रेस के मंत्री प्रताप सिंह आगे
  • केकड़ी सीट से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा पीछे, बीजेपी के शत्रुघ्न गौतम आगे
  • खींवसर से हनुमान बेनीवाल पिछड़े, पहले राउंड में रेवंत डांगा 1123 भाजपा आगे
  • सांगानेर में बीजेपी के भजन लाल आगे
  • नागौर में चाचा हरेंद्र मिर्धा, भतीजी ज्योति मिर्धा से आगे

पाली जिला
अभी तक के फल राउंड का 6 विधानसभा का अपडेट
पाली
भाजपा 3388
कांग्रेस 3577

सोजत
भाजपा 5635
कांग्रेस 5687

जैतारण
योगी लक्षमण 1449 निर्दलीय
दिलीप चौधरी  1241 आजाद पार्टी

मारवाड़ जंक्शन
भाजपा 4290
कांग्रेस 3314

बाली 
भाजपा 4630
कांग्रेस 2840

सुमेरपुर
भाजपा 3339
कांग्रेस 2732

Share this story