Delhi Elections Result 2025: दिल्ली में PM Modi ने दी केजरीवाल सरकार को पटखनी
दिल्ली में भाजपा ने मजबूत प्रवेश किया है। 27 साल का वनवास खत्म करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा फहरा दिया है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को इस हद तक नकार दिया कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल और नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। दिल्ली में भाजपा की सरकार भारी बहुमत के साथ आ रही है। दिल्ली की कई सीटों के नतीजे आ गए हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशियों ने आप के महारथियों को धूल चटा दी है। यह सर्वविदित है कि दिल्ली में शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में था। थोड़ी देर बाद आपने भी खाता खोल लिया। मतगणना के पहले आधे घंटे में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन कुछ समय बाद ही भाजपा ने अपना रुख बदल लिया।
अब तक के रुझान की बात करें तो बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, आप 23 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली के रुझानों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। पीएम मोदी शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। केजरीवाल प्रवेश वर्मा से 1200 वोटों से चुनाव हार गये। मनीष सिसोदिया जंगपुरा से हार गए हैं। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को आप से आगे दिखाया गया है। जो अब सही साबित होता दिख रहा है।