Samachar Nama
×

Delhi Elections Result 2025: 16 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, ये रहे केजरीवाल सरकार की हारे के 5 बड़े कारण

दिल्ली में 'झाड़ू' का तिनका बिखर गया है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज चुनाव हार गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी खेमे में चारों तरफ खुशी की लहर है। रुझानों/नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 47 सीटें हैं जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर दबदबा बनाए हुए है.....

दिल्ली में 'झाड़ू' का तिनका बिखर गया है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज चुनाव हार गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी खेमे में चारों तरफ खुशी की लहर है। रुझानों/नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 47 सीटें हैं जबकि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर दबदबा बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस इस बार भी शून्य पर अटकी हुई है। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, दिल्ली में झूठ का राज खत्म हो गया है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह 'मोदी की गारंटी' और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस भारी जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का हार्दिक आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करने और दिल्ली को दुनिया की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Share this story

Tags