22 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, एमपी बोर्ड आज जारी करेगा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक करें चेक
मध्य प्रदेश बोर्ड की पांचवीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए यह अहम खबर है। एमपी बोर्ड आज 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे इन कक्षाओं का रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकेंगे। इस वर्ष लगभग 22 लाख विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया और अब वे अपने अंक जानने के लिए उत्सुक हैं।
परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
एमपी बोर्ड की पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक नतीजों को लेकर उत्साहित थे। अब अंततः बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने की तिथि तय कर दी गई है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब जैसे ही आप सबमिट बटन दबाएंगे, परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अंत में, परिणाम का प्रिंटआउट ले लें ताकि आगे इसका उपयोग किया जा सके।
क्या यह आवश्यक है?
मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
ग्रेडिंग प्रणाली पर आधारित परिणाम
छात्रों को उनके प्रदर्शन के अनुसार ए, बी, सी और डी ग्रेड दिए जाएंगे। ए ग्रेड सर्वोत्तम होगा तथा डी ग्रेड निम्नतम ग्रेड होगा। यदि किसी छात्र को डी ग्रेड प्राप्त होता है, तो उसे अतिरिक्त सहायता और पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया जाएगा।
22 लाख छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष कक्षा 5 और 8 की एमपी बोर्ड परीक्षाओं में कुल 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।