NIOS Exam Date Sheet 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम टेबल देख सकते हैं। डेटशीट में विषयवार परीक्षा की तारीख और विषय कोड समेत जरूरी जानकारी दी गई है।जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 7 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 तक निर्धारित हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख ध्यान से जांच लें।
NIOS 10वीं की डेटशीट 2026
NIOS की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार दिया गया है:
-
22 अक्टूबर: प्रिंसिपल्स एंड इन्वेंटरी मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, वेद अध्ययन, लोक कला और फिजिकल एजुकेशन
-
23 अक्टूबर: अकाउंटेंसी और इंडियन साइन लैंग्वेज
-
24 अक्टूबर: पेंटिंग
-
28 अक्टूबर: बंगाली, मराठी, तेलुगू, गुजराती, कन्नड़, पंजाबी, असमिया, नेपाली, मलयालम, ओड़िया, तमिल, सिंधी, अरबी, फारसी सहित अन्य भाषा विषय
-
29 अक्टूबर: डेटा एंट्री ऑपरेशंस
-
31 अक्टूबर: होम साइंस
-
2 नवंबर: मिलिट्री स्टडीज, संस्कृत, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और बौद्ध दर्शन
-
4 नवंबर: साइकोलॉजी
-
5 नवंबर: गणित
-
6 नवंबर: विज्ञान
-
12 नवंबर: अंग्रेजी
-
17 नवंबर: बिजनेस स्टडीज
-
18 नवंबर: हिंदी
-
20 नवंबर: नाट्य कला और अर्थशास्त्र
-
21 नवंबर: सामाजिक विज्ञान
-
25 नवंबर: भारतीय संस्कृति और विरासत
-
26 नवंबर: उर्दू
-
28 नवंबर: हिंदुस्तानी संगीत
-
1 दिसंबर: संस्कृत व्याकरण और उद्यमिता
-
2 दिसंबर: विभिन्न व्यावसायिक और सर्टिफिकेट कोर्स के पेपर
-
4 दिसंबर: कर्नाटक संगीत
-
5 दिसंबर: भारतीय दर्शन
-
7 दिसंबर: संस्कृत साहित्य
NIOS 12वीं की डेटशीट 2026
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रमुख तारीखें नीचे दी गई हैं:
-
22 अक्टूबर: संस्कृत व्याकरण, बेसिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन और बौद्ध दर्शन
-
23 अक्टूबर: अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन
-
24 अक्टूबर: भूगोल
-
29 अक्टूबर: पेंटिंग
-
31 अक्टूबर: गणित और ट्रांसपोर्टेशन एंड वेयरहाउस मैनेजमेंट
-
2 नवंबर: इतिहास, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस
-
4 नवंबर: हिंदी, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, एंटरप्रेन्योरशिप और इन्वेंटरी मैनेजमेंट
-
5 नवंबर: जीव विज्ञान, अकाउंटेंसी और इंट्रोडक्शन टू लॉ
-
6 नवंबर: बिजनेस स्टडीज
-
12 नवंबर: कंप्यूटर साइंस, समाजशास्त्र, टूरिज्म और फिजिक्स एजुकेशन
-
17 नवंबर: केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, मास कम्युनिकेशन और मिलिट्री स्टडीज
-
18 नवंबर: गुजराती, पंजाबी, मलयालम, ओड़िया, अरबी, फारसी, तमिल, सिंधी सहित अन्य भाषा विषय
-
20 नवंबर: संस्कृत
-
21 नवंबर: अर्थशास्त्र
-
25 नवंबर: होम साइंस
-
26 नवंबर: डेटा एंट्री ऑपरेशंस
-
28 नवंबर: इंडियन साइन लैंग्वेज और साइकोलॉजी
-
1 दिसंबर: हॉस्पिटैलिटी, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन और अन्य व्यावसायिक विषय
-
2 दिसंबर: उर्दू, वेद अध्ययन और उद्यमिता
-
4 दिसंबर: कृषि से जुड़े विषय और भारतीय दर्शन
-
5 दिसंबर: जेंडर स्टडीज और संस्कृत साहित्य
NIOS की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
-
सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
-
वेबसाइट पर परीक्षा या नोटिफिकेशन से संबंधित सेक्शन खोलें।
-
अक्टूबर-नवंबर 2026 की सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा की डेटशीट खोजें।
-
अपनी कक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और विषयवार तारीखें जांचें।
-
डेटशीट डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि परीक्षा की तैयारी सही समय-सारणी के अनुसार कर सकें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह: परीक्षा की तारीख, विषय कोड और परीक्षा से जुड़े निर्देशों की पुष्टि NIOS की आधिकारिक डेटशीट से जरूर करें। परीक्षा के समय और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

