Samachar Nama
×

नीट पीजी 2026 आंसर की रिलीज़ डेट: क्या मिलेगी आंसर की पर चुनौती देने की छूट? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नीट पीजी 2026 आंसर की रिलीज़ डेट: क्या मिलेगी आंसर की पर चुनौती देने की छूट? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

NEET PG 2026 परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं जयपुर के परीक्षा केंद्र पर दोबारा परीक्षा 3 सितंबर 2026 को कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

क्या जारी होगी प्रोविजनल आंसर की?

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS की ओर से अब तक NEET PG की प्रोविजनल आंसर की जारी करने की नियमित प्रक्रिया नहीं रही है। पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिजल्ट घोषित होने के पश्चात फाइनल आंसर की उपलब्ध कराई गई थी।

ऐसे में इस बार भी प्रोविजनल आंसर की जारी होने की संभावना कम मानी जा रही है। इसके अलावा परीक्षा के ब्रोशर में भी आंसर की जारी करने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

30 सितंबर तक जारी होगा रिजल्ट

NEET PG 2026 के ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक जारी किया जाना है। नतीजे घोषित होने के बाद कुछ दिनों के भीतर उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट से जुड़ी किसी भी आधिकारिक घोषणा के लिए NBEMS की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कितने होंगे पासिंग मार्क्स और कटऑफ?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही NBEMS की ओर से संबंधित श्रेणियों के लिए कटऑफ और पासिंग मार्क्स की जानकारी भी जारी की जाएगी।

पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार:

  • General/EWS: 50 पर्सेंटाइल, स्कोर 276
  • General-PwBD: 45 पर्सेंटाइल, स्कोर 255
  • SC/ST/OBC और संबंधित PwBD: 40 पर्सेंटाइल, स्कोर 235

हालांकि, NEET PG 2026 के लिए वास्तविक कटऑफ रिजल्ट के साथ ही स्पष्ट होगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे NEET PG रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे:

  1. सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए Public Notice सेक्शन में जाएं।
  3. यहां Result of NEET-PG 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
  5. PDF डाउनलोड करके उसमें अपना Application ID या Roll Number खोजें।
  6. इसमें उम्मीदवार का पर्सेंटाइल और रैंक भी दर्ज होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट जारी होने के बाद अपनी स्कोरकार्ड की कॉपी भी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Share this story

Tags