Samachar Nama
×

"10वीं के अंकों पर बनेगी मेरिट!" इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का बिगुल बजा, 25,000 से अधिक वैकेंसी जारी

"10वीं के अंकों पर बनेगी मेरिट!" इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का बिगुल बजा, 25,000 से अधिक वैकेंसी जारी

India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. देशभर के अलग-अलग डाकघरों में खाली पदों को इस भर्ती के जरिए भरा जाएगा.

इस भर्ती में कुल 25,000 पद शामिल किए गए हैं. योग्य उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की जरूरी तारीखें

India Post GDS भर्ती के लिए सबसे पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके लिए प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी.

इसके बाद उम्मीदवार 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ फीस का भुगतान कर सकेंगे. आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक करेक्शन का मौका दिया जाएगा.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कितनी मिलेगी सैलरी?

GDS भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए वेतन इस प्रकार निर्धारित है:

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM): 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह
  • डाक सेवक: 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह

इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, GDS ग्रेच्युटी और सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम जैसे लाभ भी मिलेंगे. TRCA में हर साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है.

10वीं के नंबरों से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा.

यानी जिन उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे अंक हैं, उनके लिए इस भर्ती में चयन की संभावना बेहतर हो सकती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

GDS, ABPM और BPM पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

इस भर्ती में बड़ी संख्या में पद होने के कारण 10वीं पास युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका हो सकता है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लें.

Share this story

Tags