Samachar Nama
×

Jamia Millia Islamia: अब 1 साल में होगी PG की पढ़ाई, MBA समेत 13 प्रोग्राम को मंजूरी
 

Jamia Millia Islamia: अब 1 साल में होगी PG की पढ़ाई, MBA समेत 13 प्रोग्राम को मंजूरी

Jamia Millia Islamia: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया है. यूनिवर्सिटी ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में एक साल की अवधि वाले पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने को मंजूरी दी है. कुल 13 एक वर्षीय PG प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे, जिनमें 11 एमए प्रोग्राम के साथ MBA और M.Com से जुड़े कोर्स शामिल हैं.


11 विषयों में MA प्रोग्राम
जामिया की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एक साल के Master of Arts (MA) प्रोग्राम के लिए 11 विषयों को मंजूरी दी गई है. इनमें शामिल हैं:
•    MA Education
•    MA English
•    MA Geography
•    MA Hindi
•    MA History
•    MA Human Resource Management
•    MA Islamic Studies
•    MA Political Science
•    MA Public Administration
•    MA Sociology
•    MA Urdu
इन प्रोग्राम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 और लागू UGC नियमों के प्रावधानों के तहत संचालित किए जाने की योजना है.


MBA और M.Com भी शामिल
MA के अलावा यूनिवर्सिटी ने एक वर्षीय Master of Business Administration (MBA) और Master of Commerce in Business Management (M.Com) प्रोग्राम को भी ऑनलाइन मोड में शुरू करने की मंजूरी दी है.
इस तरह डिस्टेंस और ऑनलाइन माध्यम से पोस्टग्रेजुएशन करने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए जामिया में कुल 13 नए विकल्प जुड़ेंगे.
CDOE के जरिए होगी पढ़ाई
इन सभी नए प्रोग्राम का संचालन Centre for Distance and Online Education (CDOE) के माध्यम से किया जाएगा. यूनिवर्सिटी के डीन, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों को लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
CDOE के निदेशक को भी नए प्रोग्राम शुरू करने से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है.
Academic Council में रखा जाएगा फैसला
एक वर्षीय PG प्रोग्राम शुरू करने से जुड़ा आदेश जामिया के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एमडी महताब आलम रिजवी की ओर से जारी किया गया है. आदेश के अनुसार कुलपति की ओर से लिया गया यह निर्णय आगामी Academic Council की बैठक में रिपोर्ट किया जाएगा.
यूनिवर्सिटी ने यह मंजूरी जामिया मिल्लिया इस्लामिया एक्ट, 1988 के तहत मिले अधिकारों और विश्वविद्यालय के अकादमिक ढांचे के अनुरूप दी है.
पहले से चल रहे हैं 49 ODL और Online Programs
जामिया का CDOE पहले से ही 2026-27 अकादमिक सत्र के लिए 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया चला रहा है. इनमें UG, PG, Diploma, PG Diploma, Advanced Diploma और Certificate स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं.
अब एक वर्षीय नए PG प्रोग्राम को मंजूरी मिलने से ऑनलाइन और डिस्टेंस माध्यम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए विकल्पों का विस्तार होगा.
Admission कब शुरू होगा?
इन नए एक वर्षीय PG प्रोग्राम में एडमिशन की तारीख अभी अलग से घोषित नहीं की गई है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी होने वाले Admission Notification में आवेदन की तारीख, पात्रता, फीस और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी दी जाएगी. छात्रों को आवेदन से पहले जामिया के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को जरूर देखना चाहिए.
 

Share this story

Tags