Samachar Nama
×

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! UKSSSC ने जारी किया नया एग्ज़ाम कैलेंडर  

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! UKSSSC ने जारी किया नया एग्ज़ाम कैलेंडर  

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सितंबर से नवंबर 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में ग्रुप C के तहत होने वाली करीब 26 भर्तियों को शामिल किया गया है। आयोग के अनुसार, इन भर्तियों के नोटिफिकेशन 31 अगस्त 2026 से जारी किए जाने शुरू होंगे, जबकि परीक्षाओं का सिलसिला 20 सितंबर से शुरू होगा।

कैलेंडर में अलग-अलग विभागों के कई पद शामिल हैं। इनमें लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर, सर्वेयर, असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट टीचर समेत कई पदों पर भर्ती शामिल है।

कहां जारी होगा भर्ती का नोटिफिकेशन?

भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन UKSSSC की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

सितंबर में इन पदों की परीक्षा

20 सितंबर 2026 को लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसी दिन सर्वेयर की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

27 सितंबर 2026 को सुबह की पाली में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन और दोपहर की पाली में कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा होगी।

अक्टूबर में कई भर्तियों की परीक्षा

4 अक्टूबर 2026 को जूनियर कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर और प्रोजेक्शनिस्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। रिसर्च ऑफिसर और फोटोग्राफर की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

11 अक्टूबर को आर्टिस्ट और ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा सुबह की पाली में और लीगल असिस्टेंट की परीक्षा दोपहर की पाली में होगी।

18 अक्टूबर को एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर और कैमरामैन व टेक्निकल असिस्टेंट (हिस्ट्री) के पदों की परीक्षा होगी।

25 अक्टूबर को लाइनमैन और साइकोलॉजिस्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि ट्रेनर/इंस्ट्रक्टर की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

नवंबर में भी जारी रहेगा भर्ती अभियान

1 नवंबर 2026 को पर्यटन अधिकारी की परीक्षा सुबह की पाली में होगी। इसी अवधि में असिस्टेंट अकाउंटेंट, कृषि योग्यता वाले पद, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 और पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पदों की परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा सहायक शिक्षक (ट्रेन्ड ग्रेजुएट कैटेगरी) की परीक्षा 6 दिसंबर 2026, IT, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और डिप्लोमा योग्यता वाले पदों की परीक्षा 13 दिसंबर 2026, साइंस योग्यता वाले पदों की परीक्षा 17 जनवरी 2027, खास योग्यता वाले पदों की परीक्षा 24 जनवरी 2027, ग्रेजुएट-लेवल योग्यता वाले पदों की परीक्षा 7 फरवरी 2027 और असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर/कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर ग्रेड-II की परीक्षा 21 फरवरी 2027 को प्रस्तावित है।

तारीखों में हो सकता है बदलाव

UKSSSC के परीक्षा कैलेंडर में दी गई कुछ तारीखें संभावित हैं। आयोग जरूरत के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अंतिम मानें और समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

Share this story

Tags