Samachar Nama
×

BBOSE Time Table 2026: बिहार ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होंगे पेपर

BBOSE Time Table 2026: बिहार ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होंगे पेपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) के दिसंबर 2026 सत्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ओपन स्कूलिंग से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाकर परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं। यहां से टाइम टेबल की PDF भी डाउनलोड की जा सकती है।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाओं का आगाज 15 दिसंबर से होगा। दोनों कक्षाओं के पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। बोर्ड ने थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

BBOSE 10वीं की परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक

बिहार ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। पहले दिन पहली पारी में साइंस और दूसरी पारी में पेंटिंग एवं ड्राइंग का पेपर आयोजित होगा।

16 दिसंबर को पहली पारी में होम साइंस और सोशल साइंस की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पारी में गणित का पेपर लिया जाएगा। अंतिम दिन यानी 23 दिसंबर को पहली पारी में भोजपुरी और बांग्ला तथा दूसरी पारी में अरबी और फारसी विषय की परीक्षा होगी।

12वीं के पेपर 9 दिसंबर से होंगे शुरू

कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन पहली पारी में मैथिली और बंगाल तथा दूसरी पारी में मगही विषय का पेपर होगा।

10 दिसंबर को पहली पारी में हिंदी और दूसरी पारी में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अन्य विषयों के पेपर होंगे। 23 दिसंबर को अंतिम दिन पहली पारी में उर्दू और दूसरी पारी में अकाउंटेंसी एवं भोजपुरी की परीक्षा होगी।

दिसंबर में इन तारीखों पर होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें भी तय कर दी हैं। कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4, 5 और 7 दिसंबर को आयोजित होंगी। इनकी समय-सारणी इस प्रकार है:

  • 4 दिसंबर: पहली पारी में फिजिक्स और केमिस्ट्री, दूसरी पारी में पेंटिंग और भूगोल।
  • 5 दिसंबर: पहली पारी में बायोलॉजी तथा योग एवं शारीरिक शिक्षा, दूसरी पारी में साइकोलॉजी और होम साइंस।
  • 7 दिसंबर: पहली पारी में कंप्यूटर साइंस और दूसरी पारी में संगीत।

वहीं, कक्षा 10वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 10, 11 और 14 दिसंबर को होंगे।

  • 10 दिसंबर: पहली पारी में होम साइंस और दूसरी पारी में बेसिक कंप्यूटर।
  • 11 दिसंबर: पहली पारी में योग एवं शिक्षा और दूसरी पारी में साइंस।
  • 14 दिसंबर: पहली पारी में अंग्रेजी और दूसरी पारी में पेंटिंग।

प्रैक्टिकल परीक्षा की पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

ऐसे डाउनलोड करें BBOSE का टाइम टेबल

विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BBOSE की आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड सेक्शन खोलें।
  3. दिसंबर 2026 की 10वीं या 12वीं परीक्षा के टाइम टेबल से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर परीक्षा कार्यक्रम की PDF खुल जाएगी।
  5. इसमें अपने विषय, परीक्षा की तारीख और पारी की जानकारी चेक करें।
  6. भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा की तैयारी करते समय आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार ही विषयों की तारीख और समय की जांच करें।

Share this story

Tags