रेडमी K20, K20 प्रो को आज फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जायेगा, जानें कीमत और ऑफर
जयपुर। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टाफोन रेड़मी के20 और रेडमी के20 प्रो को आज दोपहर 12 बजे से बेचा जायेगा। यह बिक्री फ्लिपकार्ट, mi.com, Mi होम स्टोर्स के माध्यम से की जायेगी। अगर आप इनमें कोई भी फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइये जानतें हैं इनके बारे में सबकुछ
Xiaomi Redmi K20, Redmi K20 Pro की कीमतें और बिक्री के ऑफर: जैसा कि हमने बताया कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro की बिक्री आज दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी और आप फ्लिपकार्ट, mi.com या Mi होम स्टोर्स से दो नए डिवाइस खरीद सकते हैं। Redmi K20 की कीमत 6GB रैम + 64GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 21,999 रुपये है। दूसरी ओर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। Redmi K20 Pro के लिए, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसमें टॉप-एंड 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है। फोन तीन ग्रेडिएंट रंगों में आते हैं, जिनमें कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू शामिल हैं। दोनों Redmi फोन 999 रुपये के प्रीमियम हार्ड कवर के साथ आते हैं।
इनके खरीदने पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो Redmi K20 या Redmi K20 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को ICICI बैंक कार्ड के साथ 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। एयरटेल उपयोगकर्ता 249 रुपये या 299 रुपये के प्रीपेड प्लान के रिचार्ज पर दोहरा डेटा लाभ उठा सकते हैं।
Xiaomi Redmi K20 के फीचर्स : Redmi K20 में 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.39-इंच की AMOLED FHD + डिस्प्ले दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 SoC प्रोसेसर दिया गया है। वहीं इसमें पावर देने के लिए 4,000mAh की बैटरी है।
फोटोग्राफी के लिए, पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 8-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी क्लिक करने के लिए आपको 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलता है।
Redmi K20 Pro के फीचर्स इसमें भी 19.5: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.39-इंच की AMOLED FHD + डिस्प्ले दि गई है। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस किया गया है। अन्य फीचर्स रेडमी के 20 के समान है।

