Samachar Nama
×

Udaipur परिवहन विभाग ने 23 श्रेणियों में किया वाहनों का रजिस्ट्रेशन
 

Udaipur परिवहन विभाग ने 23 श्रेणियों में किया वाहनों का रजिस्ट्रेशन

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,   ​त्याेहारी सीजन में लोगों ने इस बार जमकर वाहनों की खरीदारी की। नवंबर माह के 16 दिनों में जिले में कुल 3561 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा 2320 (65 प्रतिशत) दाेपहिया वाहन शामिल हैं। चार पहिया वाहनों की संख्या 928 रही। जाे कुल बिक्री का करीब 25 प्रतिशत है। यानी कुल बिक्री में 90 प्रतिशत दाे पहिया और चार पहिया वाहन हैं। इसके अलावा बिके 313 वाहनों में ट्रैक्टर, बस, कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट, डंपर, क्रेन, ई-रिक्शा, गुड्स केरियर, राेड राेलर, तीन पहिया वाहन आदि शामिल हैं।

उदयपुर न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story