राजस्थान के इस जिले की सीट पर होगी कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर, अबतक यहाँ 10 बार जीती है कांग्रेस
लालजी भाई ने जनसंघ का और कटारिया ने बीजेपी का खाता खोला
1971 में लालजी भाई मीना पहली बार उदयपुर सीट से गैर-कांग्रेसी सांसद चुने गये। उन्होंने जनसंघ से चुनाव लड़कर यह सीट जीती थी. इसके बाद 1977 में जनसंघ समर्थित भानु कुमार शास्त्री यहां से सांसद चुने गये. शास्त्री जनसंघ की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भी थे। वहीं 1989 में गुलाब चंद कटारिया उदयपुर सीट से बीजेपी के पहले सांसद चुने गए.
चुनाव सांसद पार्टी
1952 बलवंत सिंह मेहता कांग्रेस
1957 दीनबंधु परमार कांग्रेस
1962 धूलेश्वर मीना कांग्रेस
1967 धूलेश्वर मीना कांग्रेस
1971 लालजी भाई मीना जनसंघ
1977 भानु कुमार शास्त्री जनता पार्टी
1980 मोहनलाल सुखाड़िया कांग्रेस
1984 इंदुबाला सुखाड़िया कांग्रेस
1989 गुलाब चंद कटारिया भाजपा
1991 गिरिजा व्यास कांग्रेस
1996 गिरिजा व्यास कांग्रेस
1998 शांतिलाल चपलोत भाजपा
1999 गिरिजा व्यास कांग्रेस
2004 किरण माहेश्वरी भाजपा
2009 रघुवीर मीना कांग्रेस
2014 अर्जुन लाल मीना भाजपा
2019 अर्जुन लाल मीना भाजपा