Samachar Nama
×

राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर पकाने वाला कांग्रेस नेता जेल से छूटा, समर्थकों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर पकाने वाला कांग्रेस नेता जेल से छूटा, समर्थकों ने ढोल नगाड़े से किया स्वागत

राजस्थान के उदयपुर में मोर को मारकर पकाने के आरोप में जेल में बंद एक कांग्रेस नेता का बेल पर रिहा होने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। मोर को मारने के आरोपी कांग्रेस नेता का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्हें मालाएं पहनाईं। खास बात यह है कि आरोपी कांग्रेस नेता का स्वागत करने के लिए MLA दयाराम परमार भी पहुंचे।

घटना 21 दिसंबर की है।

दरअसल, मोर को मारकर पकाने की यह घटना रविवार, 21 दिसंबर को ऋषभदेव थाना इलाके में हुई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल के खेत में बने एक कमरे में मोर को मारकर पकाने की पार्टी चल रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कांग्रेस नेता रूपलाल और एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को जेल से रिहा
करीब 10 दिन जेल में बिताने के बाद आरोपियों को बेल मिल गई थी। इसके बाद जब शनिवार (3 जनवरी) को आरोपी कांग्रेस नेता रूपलाल जेल से रिहा हुआ तो उसका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आरोपी कांग्रेस नेता रूपलाल मीणा के जेल से बाहर आते ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाई।

उन्हें कंधों पर उठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा खिरवाड़ा MLA दयाराम परमार भी स्वागत में शामिल हुए। उन्होंने भी आरोपी को माला पहनाई। इससे लोगों के मन में कई सवाल उठे।

Share this story

Tags